हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को विभाग ने दी बड़ी राहत, तबादलों पर लगाई रोक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में रोडवेज विभाग ने उन सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, जिन कर्मचारियों के सरप्लस के तहत तबादले किये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में रोडवेज विभाग ने उन सभी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, जिन कर्मचारियों के सरप्लस के तहत तबादले किये गए थे। आपको बता दें कि अब इन कर्मचारियों के लिए फिलहाल तबादलों पर रोक लगा दी गई है।

haryana roadways

तो वहीं, बाकी कर्मचारियों के तबादले से पहले उनकी राय ली जाएगी, ताकि उन्हें वांछित स्टेशन दिया जा सके। दरअसल, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा और महासचिव बलवान सिंह दोदवा ने परिवहन निदेशक वीरेंद्र दहिया से मुलाकात के बाद ये जानकारी दी।

haryana Roadways

यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन निदेशक को सुझाव दिया कि जो कर्मचारी स्वेच्छा से किसी डिपो में जाना चाहते हैं, उन्हीं का तबादला किया जाए। परिवहन निदेशक ने बताया कि आपसी सहमति के तहत 350 कर्मचारियों के तबादलों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *