तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गोहाना- महम रोड पर एक अज्ञात वाहन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गोहाना- महम रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

maut

मृतक युवकों की पहचान चरमाड़ा गांव निवासी वीरभान और सोनीपत के गांव बिधलान निवासी दीपक के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाप मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *