ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पाकिस्तान के साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री फवाद हुसैन चौधरी अपने विवादित बयानों की वयान की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। भारत के खिलाफ अपवे बेतुके बयानों की वजह से वेे लोगों के निशाने पर आ ही जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने बयान में कुछ ऐसा कहा है कि हरकोई उनकी तारीफ कर रहा है।
दरअसल, पाकिस्तान में इस्लामाबाद पुलिस जल्द ही अपनी यूनीफॉर्म पर एक खास तरह का कैमरा लगाने जा रही है। इस कैमरे से एनकाउंटर से लेकर प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के व्यवहार को कैमरे में कैद किया जा सकेगा। ये आइडिया फवाद चौधरी का ही था। अब हरकोई मंत्री जी की तारीफ कर रहा है।

