ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक पुलिस ने आज राहत की सांस इसलिए ली है, क्योंकि कोर्ट के आदेश पर आज करीब 24 साल से रखी हुई 50 हजार लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। ये शराब पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की सरकार में शराब बंदी के दौरान पकड़ी गई थी।
दरअसल, शराब बंदी के दौरान यह शराब पकड़ी थी, जिसमे करीब 600 मुक़द्दमे दर्ज थे, जिसमे से कोर्ट ने 390 मुकदमों का निपटारा किया। आज पुलिस और ड्यूटी ड्यूटी मजिस्टेट की निगरानी में शराब को जेसीबी की सहायता से नष्ट किया गया।
डीएसपी हेडक्वार्टर गोरखपाल राणा ने बताया कि यह अवैध शराब बंसी लाल की सरकार में हुई शराब बंदी के दौरान पकड़ी थी, जिसे कोर्ट के आदेशानुसार आज नष्ट किया जा रहा है। यह करीब 50 हजार लीटर देसी व अंग्रेजी शराब है। यह रेड क्रॉस भवन में 1996-98 से यहां पुलिस की निगरानी में रखी हुई थी। जिसे आज नष्ट किया जा रहा है। इस मामले में करीब 390 मुकदमो का निपटारा हो गया है। इसे नष्ट करने के लिए कोर्ट से आदेश मिलने के बाद तहसीलदार रोहतक ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में नष्ट किया गया है।


