लंबे समय से देश की नागरिकता के इंतजार में बैठे लोगों के लिए CAB सौगात – दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल उन लोगों के लिए एक सौगात है, जो 20-20…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि नागरिकता संशोधन बिल उन लोगों के लिए एक सौगात है, जो 20-20 सालों से हमारे देश की नागरिकता पाने की इंतजार में थे। दरअसल, दुष्यंत हरियाणा सरकार की स्टेट मिनी कलस्टर डेवेल्पमेंट स्कीम के तहत जींद-खनौरी बाईपास रोड पर स्थापित किए गए कैथल राईस मिलिंग कलस्टर के कॉमन फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सांसद तक रह चुके लोग धार्मिक प्रताड़ना के चलते सालों पहले हरियाणा में आए थे और उन्हें यहां की स्थाई नागरिकता का इंतजार था। ऐसे लोगों के लिए यह बिल काफी फायदेमंद है।

dushyant g2

वहीं प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोत्तरी करने के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम लागू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है और इस संबंध में गठित कमेटी की इसी माह बैठक होनी है। बैठक के बाद विभिन्न घोषणाओं को लेकर वित्त प्रावधान किए जाएंगे।

रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने की दिशा में पूछे गए एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें उम्मीद है कि राज्य में गठित हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी जल्द ही कोई निर्णय लेगी और प्रदेश की सड़कों पर नई बसें आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *