ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सोमवार को 2017 के उन्नाव अपहरण और बलात्कार मामले में फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सह आरोपी महिला शशि सिंह को भी दोषी ठहराया। उसकी सजा पर बहस 19 दिसंबर को होगी। उसी दिन सजा सुनाई जा सकती है। शशि सिंह नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को कुलदीप सेंगर के पास लेकर गई थी, जिसके बाद सेंगर ने पीड़िता का बलात्कार किया।
कोर्ट ने कहा कि, पीड़िता ने अपनी और परिवार की जान बचाने के लिए इस केस को देर से रजिस्टर कराया गया। कोर्ट ने कहा कि हम पीड़िता की मन की व्यथा को समझते हैं। कोर्ट ने कहा कि, गैंगरेप वाले केस में सीबीआई ने एक साल चार्जशीट दाखिल करने में क्यों लगाया?

