गब्बर का बड़ा कदम, शहरी निकाय को बताना होगा कितना अनुदान कहां हुआ खर्च

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने स्थानीय निकाय से वित्तीय रिपोर्ट मांगी है। अनिल विज ने करनाल नगर निगम में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने स्थानीय निकाय से वित्तीय रिपोर्ट मांगी है। अनिल विज ने करनाल नगर निगम में किए औचक निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं और अंबाला नगर निगम में सालों से करोड़ों की बकाया पड़ी रिकवरी से हैरान होकर ये फैसला लिया है।

Anil vij

आपको बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य के सभी दस नगर निगमों, 16 नगर परिषदों और 61 नगर पालिकाओं को एक हफ्ते के अंदर बताना है कि पिछले पांच साल में उन्हें कितना अनुदान मिला था और उनमें से कितना खर्च किया गया। साथ ही ये भी बताना होगा कि विभिन्न मदों में शहर वासियों पर कितनी धनराशि अटकी है और इसकी वसूली के लिए क्या कदम उठाए गए। सभी निकायों की स्टेटस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद ही सरकार तय करेगी कि किस निकाय को कितनी ग्रांट दी जाए और किस मद में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *