ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पिछले कई महिनों से प्याज आपको प्याज के आंसू रुला रही है। और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन देश में एक जगह ऐसी भी है जहां पर आम जनता प्याज को आसानी से खरीद रही हैं और सर्दियों के इस मौसम में प्याज के पकोड़े भी तल रही है।
रतलाम की मंड़ी में 20 रुपए किलो प्याज
बतादें मध्य प्रदेश के रतलाम में चार दिन पहले 100 रुपए किलो मार्केट में बिक रहा प्याज़ आज सब्जी मंडी में 20 रुपए किलो से लेकर 40 किलो तक बिक रहा हैं, जिसके बाद मंडी में प्याज की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। मंडी में लोग तेजी से प्याज खरीदते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल मंडी में नया प्याज आने की वजह से दामों में गिरावट आई है। प्याज के 20 से 40 रुपए किलो दाम सुनकर ग्राहकों की भीड़ भी लगने लगी है।

