दोषियों को आंखों के सामने फांसी पर लटकते देखना चाहते हैं निर्भया के पिता !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश अब निर्भया के आरोपियों को सजा देने का इंतजार कर रहा है। वहीं निर्भया के पिता ने दोषियों की सजा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश अब निर्भया के आरोपियों को सजा देने का इंतजार कर रहा है। वहीं निर्भया के पिता ने दोषियों की सजा को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि, अगर जेल प्रशासन अनुमति दे, तो वे तिहाड़ के फांसी घर में उस समय मौजूद रहना चाहते हैं, जब दोषियों को फंदे पर लटकाया जाएगा।

आगे कहा कि,  जेल का कानून क्या कहता है, इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। वे जेल प्रशासन से अनुरोध करना चाहते हैं। कानून जो भी हो, लेकिन एक बार अपनी इच्छा को वे जेल प्रशासन के समक्ष अवश्य रखना चाहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *