ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने विवादित ट्वीट्स के जरिए सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल की टीम ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। दरअसल, पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1206074851276083200
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से हिरासत में लिया। कुछ समय पहले ही पायल पर युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। इस शिकायत में एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।
