वीर सावरकर पर नहीं थम रही सियासत, अब इस नेता ने दिया बड़ा बयान !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर बयान दिया था जिसपर अब राजनीति शुरू हो गई है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर बयान दिया था जिसपर अब राजनीति शुरू हो गई है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सावरकर के मुद्दे पर शिवसेना पर हमला बोला है। शिवसेना  पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि शिवसेना सत्ता में रहने के लिए कैसे-कैसे लोगों के साथ समझौते कर रही है ये साफ हो गया है। महाराष्ट्र और देश सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

नरम क्यों हुई शिवसेना

यही नहीं फडणवीस ने कहा है कि पहले शिवसेना सावरकर से जुड़े मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देती थी और उनका बचाव करती थी, लेकिन अब शिवसेना नरम क्यों हो गई है।

सावरकर पर क्या बोला था राहुल गांधी ने 

राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में रैली के दैरान कहा था कि, उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है और वे मर जाएंगे फिर भी माफी नहीं मांगेंगे।

Sanjay Raut

वीर सावरकर ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया

इससे पहले संजय राउत ने कहा कि मैं महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं से अपील करता हूं कि वो वीर सावरकर के साहित्य की किताबें राहुल गांधी को गिफ्ट करें ताकि वो सावरकर को समझ सकें और उनकी गलतफहमी दूर हो सके महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया था और लड़ाई लड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *