ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के बरवाला क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में एक युवक ने गांव की महिला पर जानलेवा हमला किया। युवक ने सुरिंदर कौर को तीन गोलियां मारी।गोलियां की आवाज सुन गांव के लोग भी घर से बाहर निकले।
गोलियां चलाने वाला युवक ग्रामीणों को देखने भागने ही था कि गांव की महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने गोलियां चलाने की सूचना पुलिस को दी। जिस पर बरवाला चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। महिला सुरिंदर कौर को ग्रामीण पंचकूला स्थित सेक्टर 6 अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों से उसकी हालत गम्भीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, गोली मारने वाले विजय की बीवी को सुरिंदर कौर का लड़का भगा कर ले गया था जिसके चलते विजय ने महिला को गोलियां मारी फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है जबकि घायल आरोपी विजय का पंचकूला सेक्टर 6 में इलाज किया जा रहा है।


