सिरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 10 लाख की हेरोइन के साथ नाइजीरियन को दबोचा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पकड़े गए हेरोइन सप्लायर नाइजिरियन की पहचान नई दिल्ली निवासी जुक्सन के रुप मे हुई है, जो पढ़ाई करने के लिए काफी समय से वीजा लेकर दिल्ली में रह रहा था। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। फुलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरसा के डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि सिरसा पुलिस ने कुछ दिन पहले एक नशे के तस्कर को पकड़ा था जिससे पूछताछ के दौरान उसने नाइजीरियन व्यक्ति से नशा लेने की बात स्वीकार की थी, जिसके बाद नाइजीरियन व्यक्ति को सिरसा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस ने उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि नाइजीरियन व्यक्ति के पासपोर्ट के खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *