Anu Malik के #MeToo पर पिक्चर अभी बाकी है !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- #MeToo पर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक की मुश्किलें कम होना के नाम नहीं ले रही हैं Indian Idol 11 के जज के तौर पर अनु मलिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- #MeToo पर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक की मुश्किलें कम होना के नाम नहीं ले रही हैं Indian Idol 11 के जज के तौर पर अनु मलिक का वापस आना कईयों को सही नहीं लगा तो सोना मोहापात्रा के अलावा नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने एक बार फिर #MeToo का मुद्दा उठाया था।

#MeToo पर बुरे फंसे अनु मलिक

Indian Idol शो के मुताबिक अनु मलिक को निकाला नहीं गया है बल्कि मलिक ब्रेक पर गए हैं और खुद पर धब्बे को साफ कर ही शो में तीन सप्ताह में लौटेंगे, अनु मलिक के तीन सप्ताह पूरे हो चुके हैं। जिसके बाद सोना मोहापात्रा ने उन्हें ट्वीट कर याद दिलाया कि आपको तीन सप्ताह हो गए हैं और आज के दिन आपको लौटना था लेकिन क्या हुआ ?

अनु मलिक का तीन सप्ताह चैलेंज खत्म

ट्वीट करते हुए सोना मोहापात्रा ने लिखा कि आपका तीन सप्ताह का चैलेंज खत्म हो गया है। मि. अनु मलिक, आज का वह दिन है जब आपको कलंक को मिटाकर वापस आना था। मुझे कभी भी संदेह नहीं था कि आप इसके लिए हर चाल चलेंगे। कॉक्ररोच भी प्रलय से बच जाते हैं। पछतावा हुआ, शर्मिन्दगी हुई, गलती सुधारी?

सोना के फैन्स कर रहे ट्वीट को रीट्वीट 

बता दें कि अनु को पिछले साल यौन शोषण का आरोप लगने के बाद इंडियन आइडल के जूरी पैनल से हटा दिया गया था। इस बार फिर जज बनने पर विरोध होने लगा था। बता दें कि नवंबर में अनु मलिक ने इंडियन आइडल 11 के जज की कुर्सी छोड़ते हुए कहा था, ‘मैंने शो छोड़ा नहीं है। मैंने तीन सप्ताह का ब्रेक लिया है। मैं अपने नाम पर लगा धब्बा मिटाना चाहता हूं और फिर शो में लौटना चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *