ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज-नागरिकता संशोधन विधेयक और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली कर रही है, इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के मुख्यमंत्री और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
राहुल का मोदी सरकार पर निशाना
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है यही नहीं राहुल गांधी ने , बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था समेत तमाम बड़े मुद्दों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ भी लिया।वहीं राहुल गांधी ने मैदान में आयोजित रैली में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर और शेरनियां कहकर संबोधित किया राहुल ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी से भी नहीं डरता है।
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर और शेरनियां कहा
राहुल गांधी ने कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है राहुल गांधी है और मैं किसी से भी नहीं डरता राहुल ने कहा कि मैं रेप इन इंडिया वाले बयान की सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा। मैं मर जाउंगा लेकिन माफी नहीं मांगूगा। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए।

