ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल के SHO को घायल अवस्था के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वे अपनी पिस्तौल को चेक कर रहे थे, इसी दौरान अचानक उनकी पिस्तौल से गोली चल गई और उनके पैर पर लग गई। करनाल के थाना रामनगर की ये घटना है।
बताया जा रहा है कि SHO मनीष अपनी पिस्तौल को चेक करते समय घायल हो गए और अब उन्हें गंभीर हालत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

