ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक नहर में जाकर गिर पड़ी और उसमें सवार 2 महिलाओं समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गई। घटना आज सुबह की है।
बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार इंडिगो कार (hr 10 ac 1213) अचानक अनियंत्रित होकर मुनक नहर में गिर गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 4 लोग मौजूद थे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शवों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है और संभावना जताई जा रही है कि चारों ही मृतक एक ही परिवार के थे।

