कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से हो सकती है राहुल की वापसी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन विधेयक और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली करने जा रही है। ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन विधेयक और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली करने जा रही है। ये कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी की पहली बड़ी रैली बताई जा रही है। तो दूसरी तरफ एक बार फिर राहुल की बतौर पार्टी अध्यक्ष पद पर वापसी हो सकती है

congress

बतादें इस रैला के ठीक पहले बीजेपी ने राहुल को घेरने की कोशिश की थी, उससे साफ है कि आज कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी का रुख भी बेहद आक्रामक होगा।। कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ महिला सुरक्षा आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।

 नागरिकता कानून के मुद्दे पर भी होगा दंगल

वहीं अब नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा के साथ ही पश्चिम बंगाल और केरल में इसे लागू न करने के फैसले से ये मुद्दा भी कांग्रेस के एजेंडे में शामिल हो गया है। कल से ही कई राज्यों से नेता कांग्रेस मुख्यालय और दिल्ली पहुंचने लगे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *