ऑनालाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुनिया के सबसे गंदे इंसान के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, हम आपको बता दें कि दुनिया में एक आदमी है जो कि बर्सों से नहीं नहाया है मगर फिर भी वह बिल्कुल स्वस्थ है। अगर उसकी बजाए अब तक कोई और इंसान होता तो शायद वह अब तक गंदगी के कारण पागल हो गया होता या फिर किसी बीमारी की वजह से मर चुका होता। मगर आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि तेहरान में रहने वाले 83 वर्षीय ‘अमो हाजी’, 1,5 या फिर 10 साल से नहीं बल्कि पूरे 60 सालों से नहीं नहाए हैं।
देखें वीडियो..
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/2507225112868604/
उल्टा उनका इस बारे में कहना है कि यदि उनके शरीर पर एक बूंद भी पानी का गिर जाता है तो वे बीमार पड़ जाते हैं इतना ही नहीं बल्कि हाजी को दुनिया का सबसे गंदे इंसान की उपाधि सिर्फ इस लिए ही नहीं मिली है बल्कि हाजी के बारे में और भी ऐसी कई जानकारियां है जो कि बेहद हैरान कर देने वाली है।
हाजी को खाने पीने की सब चीजों में सफाई से सख्त परहेज है। साफ सुथरा खाना उसे पसंद नहीं आता है। अमु हाजी जानवरों का सड़ा गला मांस ही खाता है। साथ ही पानी पीने और रखने के लिए तेल रखने वाले केन का इस्तेमाल करता है।

हाजी जब आराम के मूड में होते हैं तो वो सिगार पीते हैं ,लेकिन बता दे की ये सिगार कोई आम सिगार नहीं हैं और ना ही इसमें तम्बाकू मिला होता हैं ।इस सिगार में तंबाकू की जगह जानवरों का मलमूत्र होता है। हाजी खुद की या दूसरों की बनाई कब्र में सोते है। ये बात भी आपको हैरान कर देगी कि हाजी कभी बाल काटता नहीं, बल्कि जलाता है। गांव के लोगों ने इसे स्नान कराने की कोशिश की, लेकिन वह आदमी पानी को देख कर भाग गया. अब ये आदमी दुनियाभर में मशहूर हो गया है।

