राम रहीम से मुलाकात के बाद हनीप्रीत के बदले तेवर..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीबीआई कोर्ट द्वारा राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़के दंगों के मामले को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीबीआई कोर्ट द्वारा राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़के दंगों के मामले को लेकर दर्ज एफआईआर में हनीप्रीत पंचकूला कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट की सुनवाई के दौरान हनीप्रीत पहले से ज्यादा खुश और आत्मविश्वास से भरी दिखी।

honeypreet 1

हालांकि आज इस मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। आज हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों की कोर्ट में हाजिरी लगी है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट द्वारा अभी अगली तारीख निर्धारित करनी बाकी है।

honeypreet and ram rahim

बता दें कि हाल ही में हनीप्रीत सुनारिया जेल में बलात्कारी बाबा राम रहीम से मुलाकात करके आई है। राम रहीम से हनीप्रीत की करीब आधे घंटे से भी ज्यादा देर तक मुलाकात हुई थी। बलात्कारी राम रहीम बलात्कार आरोप में सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। मुलाकात के बाद आज हनीप्रीत कोर्ट में पहुंची है। हनीप्रीत के हावभाव में राम रहीम से मुलाकात के बाद पहले की बजाय अब ज्यादा आत्मविश्वास नजर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *