किसानों के लिए आफत बनकर बरसी मेघा, फायदा नहीं, हो रहा नुकसान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टी और बेमौसम बारिश से अभी किसान उभर भी नहीं पाया था, कि कुदरती आफत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टी और बेमौसम बारिश से अभी किसान उभर भी नहीं पाया था, कि कुदरती आफत ने फिर से किसान को घेर लिया है। कल रात से हो रही बेमौसम बारिश के कारण अन्नदाता परेशानी में है, इस बेमौसमी बारिश से फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। किसान गेंहू की बुनाई एक या दो बार नहीं, बल्कि अब तक तीन बार कर चुका है और कल आई बारिश से वो भी धूल गया। बारिश से फायदे की उम्मीद लगाने वाला किसान उसी बारिश के कारण नुकसान में है।

farmers 1

हालांकि इन दिनों बारिश किसानो के लिए सोना बरसाती है, लेकिन ओलावृष्टि होने के कारण गेंहू बिजाई लेट हुई जिसके कारण फायदा देने वाली बारिश नुकसान कर रही है। किसानों का कहना है कि इस बारिश के कारण फायदा कम नुकसान ज्यादा है, क्योंकि किसानों के गेंहू की बिजाई के बाद फसल उग गई है, उसे फायदा है लेकिन जिनकी बुआई ही नहीं हुई है उसे नुकसान के अलावा कुछ नही है।

farmers2

किसानों के कहना है कि कुछ दिन पहले हुई ओलावृष्टि के कारण धान की फसल बर्बाद हो गई थी और पानी भरने से गेहूं की फसल की बुआई भी नहीं हुई थी और अब ये बारि। केवल किसानों को बर्बाद करने के लिए है और इससे फायदा नहीं नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *