ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- देश में नागरिकता संशोधन बिल लागू हो गया है लेकिन तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने नागरिकता संशोधन बिल को संविधान के खिलाफ बताते हुए इस बिल को अपने-अपने राज्यों में लागू नहीं करने का ऐलान किया है। इन में पंजाब, केरल, और पश्चिम बंगाल शामिल है।
एनआरसी और CAB दोनों गलत
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एनआरसी और CAB दोनों को गलत बताया। कैप्टन ने कहा कि पंजाब किसी हालत में इस विधेयक को मंजूर नहीं करेगा। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि केरल CAB को स्वीकार नहीं करेगा। विजयन ने इस संशोधन को असंवैधानिक बताया।
नागरिकता संशोधन बिल अब कानून बन चुका है। लोकसभा और राज्यसभा में बिल के पास होने के इस बिल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मंजूरी दे दी है। इससे पहले इस बिल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा, फिर राज्यसभा में पेश किया था। कई घंटों की तीखी बहस के बाद ये बिल सदन में पास हो गया।
बिल का हो रहा विरोध
बतादें बांग्लादेश-अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए हुए हिंदू-जैन-बौद्ध-सिख-ईसाई-पारसी शरणार्थी आसानी से भारत की नागरिकता हासिल कर पाएंगे। तो दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन बिल को लेकर अलग-अलग जगह विरोध हो रहा है।

