सीएम सिटी करनाल में गैंगरेप, 12 साल की नाबालिगा बोली 4 युवकों ने किया..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में महिला डॉक्टर और उन्नाव में हुए दुष्कर्म के मामले में बाद अब हरियाणा के करनाल से 12 साल की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में महिला डॉक्टर और उन्नाव में हुए दुष्कर्म के मामले में बाद अब हरियाणा के करनाल से 12 साल की नाबालिगा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके साथ 4 लोगों ने गैंगरेप किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

rape

बता दें कि देश में रेप जैसी घिनौनी वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन लड़कियों के साथ रेप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्नाव और हैदराबाद का मामला थमा नहीं था कि करनाल से भी 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आ गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद मेडिकल करवाया और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *