महाराष्ट्र में अपनों ने ही खोला फडणवीस के खिलाफ मोर्चा, बढी मुश्किलें !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंकजा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पंकजा ने बीजेपी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर उनकी बेटी पंकजा मुंडे ने एक रैली का आयोजन किया।

मंच से खड़से ने साधा फडणवीस पर निशाना

इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि मैं पार्टी के खिलाफ नहीं बोलूंगा, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि राज्य में शीर्ष पदों पर बैठे पार्टी के नेता अच्छे नहीं हैं। पंकजा मुंडे को बीजेपी के नेताओं ने हराया है, हालांकि पंकजा मुंडे इस्तीफा नहीं देंगी, लेकिन मैं अपने बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।

पीठ में छुरा घोंप कर लोग मुख्यमंत्री बन गए

फडणवीस पर निशाना साधते हुए एकनाथ खड़से ने कहा कि कुछ लोगों के पीठ में छुरा घोंप कर लोग मुख्यमंत्री बन गए, पार्टी के बड़े नेता आजकल बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *