CAB के खिलाफ मुस्लिम देश, बांग्लादेश ने भारत से बोल दी ये बड़ी बात !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल भले ही संसद के दोनों सदनों में पास हो गया है,  लेकिन देश में ही सड़क से लेकर संसद तक इस बिल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल भले ही संसद के दोनों सदनों में पास हो गया है,  लेकिन देश में ही सड़क से लेकर संसद तक इस बिल पर संग्राम जारी है। तो दूसरी तरफ इस बिल का पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अलावा, कई मुस्लिम देशों ने विरोध किया है। साथ ही इस बिल को लेकर मुस्लिम देशों की मीडिया में भी चर्चा देखने को मिल रही है।

बिल द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन 

इस बीच पाकिस्तान ने ‘नागरिकता संशोधन बिल’ को पक्षपातपूर्ण बताकर इस बिल का विरोध किया इस दौरान पाकिस्तान ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों का पूरी तरह से उल्लंघन करता है। हम इसकी निंदा करते हैं ।

BANGLADESH

बांग्लादेश के मंत्री ने कहा भारत को होगा नुकसान

तो दूसरी तरफ बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मेमन ने कहा कि इस नागरिकता संशोधन बिल से  भारत की सेक्युलर छवि को नुकसान पहुंचेगा। मोमेन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि अमित शाह को जिसने भी जानकारी दी है, वह सही नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *