फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 2 बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बबैल रोड पर तेज रफ्तार के चलते बाइक सवार 2 युवकों की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बबैल रोड पर तेज रफ्तार के चलते बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मृतकों के शरीर के हिस्से भी बुरी तरह खत्म हो गए।

Death

बताया जा रहा है कि मिनी लोडर टम्पो ने ओवरटेक करते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी, जिसके चलते बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *