…जब राजनेताओं के लिए बना ट्विटर जंग का अखाड़ा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल भले ही संसद के दोनों सदनों में पास हो गया है लेकिन सड़क से लेकर संसद तक इस बिल को लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल भले ही संसद के दोनों सदनों में पास हो गया है लेकिन सड़क से लेकर संसद तक इस बिल को लेकर संग्राम हो रहा है।कांग्रेस की ओर से लगातार मोदी सरकार पर आरोप लगाया है जा रहा है कि नागरिकता संशोधन बिल संविधान के खिलाफ है,वहीं कल राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा था जिसपर अब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें जवाब दिया है।

राहुल गांधी को करारा जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लिखा, कि, नहीं राहुल गांधी जी कांग्रेस पार्टी ने कानून को तोड़ते हुए सभी शरणार्थियों को असम के संरक्षित इलाकों में बसाया गया था। अवैध घुसपैठियों को कांग्रेस की पॉलिसी की वजह से ही नॉर्थ ईस्ट में जगह मिली है। आपके ब्लंडर को सही किया जा रहा है, अब संरक्षित स्थान पर शरणार्थी नागरिक नहीं बन सकते हैं।

राहुल गांधी ने किया था ट्वीट

बतादें इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, नागरिकता संशोधन बिल से मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर की पहचान को मिटाने की कोशिश की है। ये पूर्वोत्तर के लोगों के जीवन जीने के तरीके और भारत के विचार पर एक आपराधिक हमला है। मैं पूर्वोत्तर के लोगों के साथ खड़ा हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *