सुलगते पूर्वोत्तर के बीच पीएम ने की अपील, कई राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल भले ही संसद के दोनों सदनों में पास हो गया है लेकिन सड़क से लेकर संसद तक इस बिल को लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन बिल भले ही संसद के दोनों सदनों में पास हो गया है लेकिन सड़क से लेकर संसद तक इस बिल को लेकर संग्राम हो रहा है, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, तो कई जगह सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है।

पूर्वोत्तर में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके कारण उड़ानों पर असर पड़ रहा है। प्रशासन ने मौके को भांपते हुए  गुवाहाटी, दिब्रूगढ़,और जोरहाट की फ्लाइटों रद्द कर दिया हैं।

…तो सुप्रीम कोर्ट जाएगा बिल का मामला

वहीं बताया जा रहा है कि, नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ इंडियन मुस्लिम लीग सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकती है। कल यानी बुधवार को सदन में भी कई नेताओं ने कहा था कि ये नागरिकता संशोधन बिल सुप्रीम कोर्ट में फेल हो जाएगा।
पीएम ने की शांति की अपील 
वहीं असम में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शांति की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *