चौथी कक्षा की छात्रा का मुंह काला करने के मामले में प्रिंसिपल गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार में दलित बच्ची का मुंह काला करके कक्षाओं में घुमाने के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार में दलित बच्ची का मुंह काला करके कक्षाओं में घुमाने के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में प्रिंसिपल को हिसार कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने प्रिंसिपल को जेल भेज दिया है।

school

बता दें कि हिसार में चौथी कक्षा की छात्रा के मुंह पर कालिक पोत कर उसे कक्षाओं में घुमाया गया, जिसके बाद पीड़िता की बहन ने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजन जब प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने एससी- एसटी एक्ट
के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *