ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नागरिकता संशोधन विधेयक बिल 2019 सोमवार लोक सभा में पास हो गया, वहीं राज्यसभा में ये आज यानि बुधवार को पास होगा। गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे बिल को राज्यसभा में पेश करेंगे। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि, पीएम मोदी ने कहा नागरिकता संशोधन विधेयक एक ऐतिहासिक विधेयक है।
Parliamentary Affairs Minister Prahlad Joshi after BJP parliamentary party meeting: PM Modi said that #CitizenshipAmendmentBill will be written in golden letters for people who are persecuted on basis of religion https://t.co/MeukttUvIz
— ANI (@ANI) December 11, 2019
आपको बता दें, राज्यसभा में कुल 245 सांसद होते हैं, लेकिन मौजूदा संख्या 240 है। ऐसे में बिल को पास कराने के लिए सरकार को 121 सांसदों का समर्थन चाहिए। भाजपा के पास कुल 83 सदस्य हैं। उसे 38 अन्य सांसदों का समर्थन चाहिए।
