ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शाम 5:30 बजे संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब आधा घंटा चली इस मुलाकात के दौरान दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के तहत उन्हें मिले दस विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रधानमंत्री को दी और प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया जननायक जनता पार्टी क्योंकि अब एनडीए का हिस्सा है इसलिए आने वाले किसी भी विधानसभा चुनाव में जजपा एनडीए के घटक दल के रूप में काम करेगी

खासतौर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिस रूप में जजपा का साथ लेना चाहे उसके लिए दुष्यंत ने पहल की।
