आज चंडीगढ़ में होगी हरियाणा कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक, शिक्षा विभाग के मुद्दों पर होगी चर्चा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज चंडीगढ़ सचिवालय में हरियाणा कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक शाम 4 बजे तय की गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज चंडीगढ़ सचिवालय में हरियाणा कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक शाम 4 बजे तय की गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में ये बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के शिक्षा विभाग की गुणवत्ता और अन्य मुद्दों को लेकर अहम चर्चा की जाएगी।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी हरियाणा कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक हुई थी, जिसमें ट्रांसपोर्ट विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई थी। वहीं, आज की बैठक में राज्य में शिक्षा की व्यवस्था या शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *