सीएम मनोहर लाल ने गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में की मुलाकात, इस बारे में हुई चर्चा-

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मंगलवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मंगलवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने पहुंचे। दोनों की करीबन आधा घंटा मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अमित शाह के बीच सरकार संगठन, कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद सीएम मनोहर लाल करनाल के लिए निकल गए।

manohar amit

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के कई विधायकों और नेताओं को एडजस्ट किया जाना है, जिसमें अलग- अलग बोर्ड के चैयरमैन बनाए जाने पर चर्चा की गई है। अब हरियाणा में 15 दिसंबर से बीजेपी के संगठन चुनाव शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर भी सीएम और गृह मंत्री के बीच चर्चा हुई। तो उधर॰ अभी तक बीजेपी और जेजेपी का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार नहीं हो सका है, इसको लेकर भी सीएम मनोहर लाल ने शाह को रिपोर्ट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *