ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है, जिसके बाद मोदी सरकार कल यानी बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश करेगी। इस दौरान बिहार में एनडीए में साथी जनता दल ने इस बिल का समर्थन किया है। लेकिन पार्टी के इस फैसले पर जदयू दो फाड़ होती दिख रही है, JDU पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के बाद अब पवन वर्मा ने भी इस नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करना शुरू कर दिया है। और नीतीश कुमार से नागरिकता संशोधन बिल के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है।
जिसके बाद जदयू प्रवक्ता पवन वर्मा ने एक ट्वीट किया। अपने टवीट में उन्होंने लिखा कि, मैं नीतीश कुमार से अपील करता हूं कि राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल पर समर्थन पर दोबारा विचार करें, ये बिल पूरी तरह से असंवैधानिक है और देश की एकता के खिलाफ है। यह बिल जदयू के मूल विचारों के भी खिलाफ हैं, गांधी जी इसका पूरी तरह से विरोध करते।
प्रशांत किशोर ने भी किया था ट्वीट
इससे पहले जदयू नेता प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मेैं इस बिल का विरोध करता हूं जदयू के द्वारा नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करना काफी निराशाजनक है।
पास हो चुका है नागरिकता संशोधन बिल
बतादें नागरिकता संशोधन बिल को जेडीयू शिवसेना,बीजेडी, सहित अन्य दलों ने अपना समर्थन दिया है। लोकसभा में बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े,जबकि विपक्ष में 80 वोट पड़े जिसके बाद मोदी सरकार की राज्यसभा में भी राह आसान मानी जा रही है।




