ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिग बॉस-13 आए दिनों घर में चल रहे नए-नए ड्रामे की वजह से काफी चर्चाओं में रहता है। घर वालों की तीखी नोंक-झोंक से शो में एनटरटेनमेंट का तड़का निरंतर लगता रहता है।
वहीं, पंजाब की ऐश्वर्या राय’ कही जाने वाली हिमांशी खुराना को इस हफ्ते घर से बेघर होना पड़ा है। घर से निकलने का दुख हिमांशी के चेहरे पर साफ तौर पर देखा गया। वहीं उनके घर में मौजूद उनके करीबी दोस्त आसिम रियाज, शेफाली जरीवाला और हिंदुस्तानी भाऊ काफी दुखी दिखाई दिए। हिमांशी ने घर से बाहर होने का जिम्मेदार सिद्धार्थ शुक्ला को ठहराया।

दरअसल, इस हफ्ते शो में ऑडियंस के वोट्स के हिसाब से हिमांशी और शैफाली जरीवाला बॉटम 2 में थे। ऐसे में घरवालों को यह पावर दी गई कि वे दोनों में से किसी एक ऐसे सदस्य को चुनें जो घर में रहने का ज्यादा हकदार है। इसके बाद ज्यादातर घरवालों ने शेफाली जरीवाला को डिजर्विंग कैंडिडेट बताते हुए उन्हें वोट किया।

