सपना चौधरी का रिलीज हुआ ‘घूंघट 3’ सॉन्ग, सोशल मीडिया में मचाया धमाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का नया सॉन्ग रिलीज हुआ है | इस सॉन्ग में सपना चौधरी ने एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी का नया सॉन्ग रिलीज हुआ है | इस सॉन्ग में सपना चौधरी ने एक बार फिर से धमाल मचा दी है | सॉन्ग ‘घूंघट 3’ में एक बार फिर सपना चौधरी नए अंदाज में नजर आ रही है अपने ठुमकों के साथ-साथ कमाल के स्टेप्स कर रही हैं |

सपना चौधरी ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसके बाद उनका वीडियो सॉन्ग ‘घूंघट 3’ सोशल मीडिया में धड्ड्ले से वायरल हो रहा है | अपने डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी के इस वीडियो में हजारों वियूज मिल चुके है |

सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा से की है जिसके बाद वह धीरे-धीरे अपने डांस के लिए इतनी मशहूर हो गई है की देश के कोने-कोने से उन्हें परफॉर्मेंस के लिए ऑफर्स आते रहते है | उन्होंने हाल ही में यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि जगहों पर स्टेज परफॉर्मेंस किया था |

जब सपना चौधरी स्टेज पर ठुमके लगाती है तो हर कोई उनका दीवाना हो जाता है | सपना चौधरी ने ‘बिग बॉस 11’ से भी खूब सुर्खियां बटोरीं थी जिसके बाद उनकी लोकप्रियता का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि सपना को बॉलीवुड से भी ऑफर आने लगे हैं | सपना चौधरी इन दिनों पंजाबी, भोजपुरी सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी काफी छाई हुई है |

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *