ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया । दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था। बतादें दो दिन पहले उन्नाव में 5 आरोपियों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था।
राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला
वहीं अब उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद देशभर में उन्नाव से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शाम को महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली के राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया।
प्रदर्शनकारियों पर रात के वक्त पानी की बौछार
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कि,लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं रुके यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को भी तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों पर रात के वक्त पानी की बौछार की
वी वांट जस्टिस’ के लगे नारे
बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत में कई लड़िकयां बेहोश हो गई हैं। महिलाओं को चोटें भी आई हैं, प्रदर्शनकारी ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगा रहे हैं।


