ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद पूरा देश दहल उठा है। पीड़िता के परिजन इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि, मौत का बदला होना चाहिए। वहीं पीड़िता के परिवार वालों को आरोपियों के परिवार वालों की तरफ से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि, उनके परिवार में सिर्फ वही बेटी थी, जो न्याय के लिए लड़ती थी, आवाज उठाती थी। वह अकेले परिवार की सुरक्षा के लिए जूझ रही थी। उसके जाने के बाद अब उन्हें न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्हें कहा, हमें भी अब जिंदा जला दिया जाएगा।

