ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव में रेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया । दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा था। बतादें दो दिन पहले उन्नाव में 5 आरोपियों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था।
सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन
वहीं अब उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों का घेराव किया, इस दौरान लखनऊ में पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई,फिलहाल लोग लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस इन पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश में जुटी है।
उन्नाव के लिए रवाना हुईं अनुप्रिया पटेल
वहीं अब अनुप्रिया पटेल भी उन्नाव के लिए रवाना हो चुकीं है। अनुप्रिया पटेल उन्नाव में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगी।
आरोपी का बेल ऑर्डर आया सामने आया
यूपी में उन्नाव गैंगरेप केस को लेकर हो रहे राजनीतिक हमलों से यूपी सरकार घिरी नज़र आ रही है। लेकिन इस बीच उन्नाव मामले के आरोपी का वो बेल ऑर्डर सामने आया है, जिसमें उसे रेप मामलों में जमानत मिली थी, इस बेल ऑर्डर के जरिए ये बताने की कोशिश की जा रही है, कि यूपी सरकार ने इस मामले के आरोपी की बेल का विरोध किया था।
सरकार पर प्रियंका का हमला
इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने उन्नाव पहुंची और योगी सरकार पर हमला बोला।



