ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद और उन्नाव की गैंगरेप की खबरें अभी शांत नहीं हुईं है कि, अब हरियाणा में भी एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है | मामला पलवल का है जहां 17 साल की नाबालिगा के साथ तीन महीने में दूसरी बार रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है | इससे पहले अगस्त में भी आरोपियों ने नाबालिगा से गैंगरेप किया था |
रेप की इस घटना ने हरियाणा सरकार की पुलिस को ही सवालों के कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। नाबालिगा के साथ चार दरिंदों ने इस वारदात को अंजाम दिया है | आरोपियों ने नाबालिगा को घर से किडनैप करके खेतों में ले जा कर घटना को अंजाम दिया | जिसके बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले है | पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है |
Watch Video
https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/1369376719889383/


