….तो इस गैंगस्टर का चलता है तिहाड़ जेल में सिक्का !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हम आपको एक ऐसे गैंगस्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बहुत कम वक्त में अपने रूतवे से देश के साथ-साथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज हम आपको एक ऐसे गैंगस्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बहुत कम वक्त में अपने रूतवे से देश के साथ-साथ एशिया की बड़ी जेलों में शुमार तिहाड़ जेल में अपना सिक्का चलाना शुरू कर दिया।

 नीरज बवाना, नाम तो सुना ही होगा !

सिर्फ 18 साल की उम्र में नीरज बवाना ने हरियाणा के भिवानी में चोरी की थी। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तिहाड़ जेल में बंद कर दिया, फिर क्या था, धीरे-धीरे चोरी की छोटा-छोटी वारदातें करते-करते नीरज बवाना ने लोगों को जान से मारने की सुपारी लेना शुरू कर दी, और फिर नीरज बवाना का नाम मोस्ट वांटेड गैंगस्टर की लिस्ट में शुमार हो गया।

तिहाड़ जेल में बवाना जीता है रंगीन जिंदगी

फिलहाल पुलिस ने हत्या, लूट जैसे कई संगीन मामलों में गैंगस्टर नीरज बवाना को तिहाड़ जेल में बंद कर दिया है, लेकिन तिहाड़ जेल बवाना के लिए जेल नहीं बल्कि घर है ताजा जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर नीरज बवाना जेल में से अपना सामराज्य चलाना चाहता है और यहां वो राजा-महाराजाओं की तरह जीना चाहता है, लेकिन ऐसा होना संभव नहीं क्योकिं तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट उसे आम कैदी की तरह रहना चाहते है, जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच बात विवाद भी होता रहा है।

गैंगस्टर ने की ipod और एफएम रेडियो की डिमांड 

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना के मुताबिक उसको यहां अच्छा खाना नहीं मिलता और उसका मन भी नहीं लगता, इसलिए उसने जेल के सुपरिटेंडेंट को अपनी डिमांड की एक लिस्ट पहुंचा दी, जिसमें गैंगस्टर ने घर का बना खाना,एफएम रेडियो जैसी कई मांगे पूरी करने की बात कही, जिसपर सुपरिटेंडेंट ने कहा कि, जो सभी कैदियों को जेल में दिया जाता ,है नीरज बवाना को भी वही दिया जाएगा। फिलहाल नीरज को तिहाड़ की जेल नंबर-2 में रखा गया है अप्रैल, 2015 में नीरज की गिरफ्तारी हुई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *