ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद देश एकबार फिर दहल उठा है। पीड़िता के परिदजन बिलख कर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। वहीं, रेप पीड़िता की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
CM श्री @myogiadityanath जी ने कहा कि उन्नाव की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं बालिका की मृत्यु अति दुःखद है।
उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 7, 2019
सीएम योगी ने कहा कि घटना अत्यंत बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। हम इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
