ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में लेडी डॉक्टर (बदला हुआ नाम) दिशा से गैंगरेप के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया।जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि पोक्सो एक्ट के मामले में सजा पाने वाले व्यक्तियों के लिए दया याचिका का प्रावधान नहीं होना चाहिए।
महिला सुरक्षा एक गंभीर विषय
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि इस बारे में संसद को विचार करना चाहिए। महिला सुरक्षा एक गंभीर विषय है महिलाओं के सम्मान के लिए बेटों को संवेदनशील बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
