ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक ओर देश हैदराबाद एनकांउटर का जश्न मना रहा है। वहीं उन्राव में गैंगरेप पीड़िता की हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही है। लड़की 90 फीसदी जल चुकी है और उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ से दिल्ली बीती रात एयरलिफ्ट किया गया था। अब अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पीड़िता की हालत लगातार गिरती जा रही है। उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है।
Dr Sunil Gupta, Medical Superintendent of Safdarjung Hospital,Delhi: The victim(woman who was set ablaze in Unnao,UP and was later airlifted to Delhi yesterday) is in very serious condition. There are minimal chances of survival. Now, we have put her on ventilator.
— ANI (@ANI) December 6, 2019
मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान सामने आया है कि जलने के दौरान पीड़िता के शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान कमर के निचले हिस्से को पहुंचा है। यहां तक की जलने के कारण पीड़िता के दो अंदरूनी अंग भी काफी डैमेज हो गए हैं। जिसके चलते उसकी हालत निरंतर खराब होती जा रही है।
