ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में लेडी डॉक्टर (बदला हुआ नाम) दिशा से गैंगरेप के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने एक ट्वीट किया, अपने ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट कर संस्कृत में इस एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी।
साध्वी प्रज्ञा ने लिखा, शठे शाठ्यम समाचरेत्। यद्यपि शुद्धं लोक विरुद्धम्।‘ यानी ‘भले ही लोगों को लगे कि ऐसा करना गलत है, दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना चाहिए।
एनकाउंटर पर लगातार आ रही हैं प्रतिक्रियाएं
हैदराबाद की घटना को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती, कांग्रेस नेता रंजीता रंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी इस एनकाउंटर पर पुलिस की तारीफ की है।


