ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में लेडी डॉक्टर (बदला हुआ नाम) दिशा से गैंगरेप के चारों आरोपियों को ढेर कर दिया गया है। बतादें इस वक्त साइबराबाद पुलिस की कमान ऐसे व्यक्ति के हाथ में है जो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं जिनका नाम वी.सी.सज्जनार हैं वह अभी हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर हैं।
एनकाउंटर पर मजिस्ट्रेट जांच बाकी
फिलहाल इस एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच होनी बाकी है, हर पहलू को देखा जाएगा कि क्या एनकाउंटर जरूरी था या नहीं।
वारंगल केस 2008 का मामला
इससे पहले भी जब तेलंगाना के वारंगल में एक कॉलेज गर्ल के ऊपर तेजाब छिड़का गया था,लेकिन कुछ ही समय बाद 3 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था, सिर्फ रेप आरोपी ही नहीं बल्कि सज्जनार ने कई माओवादियों के एनकाउंटर में भी टीम का हिस्सा रहे है। वी. सी. सज्जनार अभी हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर हैं।
27 नवंबर को किया था रेप, फिर जिंदा जलाया
आपको बता दें कि हैदराबाद में 27 नवंबर को स्कूटी से जा रही महिला डॉक्टर के साथ चार आरोपियों ने रेप किया था और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया था।



