उन्नाव रेप मामले में जरा मंत्री जी के विवादित बोल भी सुन लेें !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाने के बाद जहां देश में हाहाकार मचा हुआ है, मंत्री जी ने एक चौंकाने वाला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाने के बाद जहां देश में हाहाकार मचा हुआ है, मंत्री जी ने एक चौंकाने वाला बयान दे डाला है। दरअसल, उन्नाव में रेप पीड़ित को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया है। लड़की का शरीर 90 फीसदी जल चुका है और वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। इससे सड़क से लेकर संसद तक कोहराम मचा हुआ है।

minister

वहीं योगी सरकार के मंत्री ने एक विवादित बयान दे डाला है। यूपी के खाद्य एवं रसद और नागरिक आपूर्ति मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार में आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलता। जबकि पूर्ववर्ती सरकारों में अपराधियों पर कोई नकेल नहीं कसी गई थी। मंत्री ने आगे कहा कि समाज है तो 100% क्राइम न होने की तो भगवान राम भी गारंटी नहीं ले सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *