ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:आईएनएक्स मीडिया मामले में कई दिनों से तिहाड़ जेल में बंद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने जेल से रिहा होने के बाद मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। चिदंबरम ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोदी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और प्रधानमंत्री मोदी ने इसपर अबतक कुछ नहीं बोला। चिदंबरम ने कहा कि,पूर्व मंत्री के रूप में मेरा रिकॉर्ड और विवेक बिल्कुल स्पष्ट है। जिन अधिकारियों ने मेरे साथ काम किया है, जिन उद्योगपतियों ने मुझसे बातचीत की और जिन पत्रकारों ने मेरा अवलोकर किया। वह इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं।
कश्मीर घाटी के 75 लाख लोगों के लिए प्रार्थना की
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि, जैसे ही कल रात आठ बजे बाहर निकलकर मैंने स्वतंत्रता की हवा में सांस ली तो सबसे पहले मैंने कश्मीर घाटी के 75 लाख लोगों के लिए प्रार्थना की जिनकी चार अगस्त, 2019 से स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
अर्थव्यवस्था पर सरकार को घेरा
मैं उन राजनेताओं को लेकर चिंतित हूं जिन्हें बिना किसी आरोप के गिरफ्तार किया गया है। स्वतंत्रता अविभाज्य है, यदि हमें अपनी स्वतंत्रता को संरक्षित करना है तो हमें उनकी स्वतंत्रता के लिए लड़ना चाहिए। ‘उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत खराब है

