JIO ग्राहक कृप्या ध्यान देें, अब नए टैरिफ प्लान 6 दिसंबर से होंगे लागू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जियो ने भी नए प्री पेड टैरिफ प्लान का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जियो ने भी नए प्री पेड टैरिफ प्लान का ऐलान कर दिया है। कंपनी का कहना है कि वह अपने ग्राहकों को 300 फीसदी ज्यादा फायदा दे रही है हालांकि ये पहले से 25 से 30 फीसदी तक महंगे हैं। जियो ने इन्हें न्यू ऑन इन वन प्लान का नाम दिया है।

199 रुपये हर महीने वाले प्लान में 1.5 जीबी डेटा रोजाना मिलेगा और नॉन जियो नंबर पर 1000 मिनट और जियो टु जियो अनलिमिटेड कॉल है। 399 रुपये वाला प्लान दो महीने में इतना ही डेटा और 2000 मिनट कॉल, 555 रुपये वाला प्लान तीन महीने और 3000 मिनट साथ ही 2199 रुपये वाला प्लान 12 महीने और 12 हजार मिनट देता है।

 

phoneजियो के मुताबिक महीने का मतलब 28 दिन है और सालान प्लान 365 दिन का है। 2 जीबी रोजाना के प्लान में 28 दिन का 249 रुपये, 56 दिन का 444 रुपये, 84 दिन का 599 रुपये रेट है। 3 जीबी रोजाना में 28 दिन का 349 रुपये का प्लान है।

इसके अलावा अफोर्डेबल प्लान कैटिगिरी में 129 रुपये में 28 दिन के लिए 2जीबी डेटा और 1000 मिनट कॉलिंग के हैं। 329 रुपये का प्लान 84 दिन के लिए 6 जीबी डेटा और 3000 मिनट कॉल देगा। 1299 रुपये का प्लान 365 दिन के लिए 24 जीबी डेटा और 12 हजार मिनट कॉल के देता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *