इस महिला ने रचा इतिहास, क्या आप में भी है दम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज –बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली शिवांगी  ने इंडियन नेवी में सब-लेफ्टिनेंट पहली महिला पायलट के तौर पर अपने विंग्‍स…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज –बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली शिवांगी  ने इंडियन नेवी में सब-लेफ्टिनेंट पहली महिला पायलट के तौर पर अपने विंग्‍स को हासिल कर लिए हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी, कोच्चि में सदर्न नेवल कमांड में तैनात हो गई हैं। सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी नेवी में डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट को उड़ाएंगी।

इस दौरान शिवांगी ने कहा कि, मैं बहुत सालों से इस दिन का इंतजार कर रही थी, और आज आखिरकार ये दिन मेरी जिंदगी में आ गया। मैं बहुत खुश हूं और अब मैं तीसरे चरण की ट्रेनिंग पूरी करने की तरफ ध्‍यान लगा रही हूं। बतादें शिवांगी का जो एयक्राफ्ट होगा, उस डॉर्नियर एयक्राफ्ट को कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजा जाता है। एयरक्राफ्ट में एडवांस सर्विलांस, रडार, नेटवर्किंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर लगा होता हैं।

शिवांगी पिछले वर्ष जून 2017 में वाइस एडमिरल एके चावला के नेतृत्‍व में औपचारिक तौर पर नेवी में कमीशंड हुई थीं। 2010 में शिवांगी ने 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद साइंस स्‍टूडेंट के तौर पर शिवांगी ने 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *